Posts

दामाद के प्यार में डूबी सास: ससुर को शराब पिलाकर प्रेमी प्रेमिका को ले भागा

Source: Link सिरोही.  राजस्थान के सिरोही जिले में एक सास और दामाद की अनोखी लव स्टोरी (Unique Love Story) सामने आई है. यहां करीब 40 साल की सास को अपने 27 वर्षीय दामाद से प्यार (Saas fell in love with Damaad) हो गया. प्यार परवान चढ़ा तो सास और दामाद दोनों घर से फरार हो गए. प्रेमिका सास को लेकर फरार हुए प्रेमी दामाद ने इससे पहले अपने ससुर के साथ शराब पार्टी कर उसे नशे में घुत्त कर दिया. सुसर को जब होश आया तो पत्नी और दामाद की हरकत देखकर फिर बेसुध हो गया. अब उसने पुलिस की शरण ली है. पुलिस ने ससुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार हुए प्रेमी जोड़े की तलाश शुरू कर दी है. मामला सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है. कहते हैं  प्यार  अंधा होता है. वह उम्र, रिश्ते और सरहदें नहीं देखता. ऐसा ही कुछ हुआ है सिरोही जिले के रेवदर उपखंड के अनादरा थाना इलाके में. यहां के सियाकरा गांव में एक सास को अपने दामाद से प्यार हो गया. फिर क्या था मौका मिलते ही रविवार को यह अनोखा प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया. ससुर को जब इस बात का पता चला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई और वह पुलिस के पा...
Recent posts